University has withdrawn the online accessibility to the students
University has withdrawn the online accessibility to the students
University has withdrawn the online accessibility to the students
University has withdrawn the online accessibility to the students
University has withdrawn the online accessibility to the students
University has withdrawn the online accessibility to the students
IEC University News
Stories about people, research, and innovation across the Farm
Events
Academics
Social Sciences
News
बद्दी, 15 सितंबर। आईईसी यूनिवर्सिटी, बद्दी में मंगलवार को हिंदी दिवस और इंजीनियर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार पुरी ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस और इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी दिवस के तहत Department of Humanities and Social Sciences की ओर से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने हिंदी कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में हिंदी भाषा के महत्व, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदी गीत, देशभक्ति प्रस्तुतियां और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और विरासत से जुड़ी भाषा है और इसे आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिंदी दिवस की प्रतियोगिताओं में यशवीर और तान्या ने प्रथम, इशिका और तान्या ने द्वितीय तथा वंश वर्मा और विंध्यवाशिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वहीं, IEC School of Engineering की ओर से इंजीनियर्स डे पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियरों के समाज, उद्योग और तकनीकी विकास में योगदान के बारे में जानकारी देना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना रहा।
इंजीनियर्स डे पर भाषण, कविता पाठ, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने ‘Engineering for a Better Future’, ‘Innovation for Sustainable Development’ और ‘Engineers: The Architects of Progress’ जैसे विषयों पर पोस्टर और स्लोगन तैयार किए।
इंजीनियर्स डे की प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, अभय और तुषार ने द्वितीय तथा अखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मकता, टीमवर्क, नवाचार और समस्या-समाधान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी दिवस और इंजीनियर्स डे के संयुक्त आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भाषा, संस्कृति, तकनीक और नवाचार के महत्व को समझने का अवसर मिला।





























